Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
टॉप न्यूज़

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन  फल व सामग्री भेंट कर लिया आशीर्वाद

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

फल व सामग्री भेंट कर लिया आशीर्वाद

बालोद, 02 सितंबर 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संवेदनशीलता और सादगी की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनसे आशीर्वाद लिया।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों को ताजे फल एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भेंट की। उन्होंने प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक से व्यक्तिगत रूप से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या तथा खान-पान की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम प्रबंधन को सभी अंतवासियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को अपने बीच पाकर और उनसे आत्मीय दुलार प्राप्त कर वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग प्रसन्नचित हुए। उन्होंने श्रीमती मिश्रा को दीर्घायु व सफल जीवन का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम के स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!