Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

सुने मकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,थाना कोरर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त त्वरित कार्रवाई ।

🟥थाना – कोरर,

🟥जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

🟥दिनांक – 16.08.2026

 

⏹️सुने मकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,थाना कोरर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त त्वरित कार्रवाई ।

 

⏹️आरोपियों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद ,करीब ₹5.00/- लाख के सोने के आभूषण एवं मोबाइल बरामद।

 

⏹️अपराध में प्रयुक्त होंडा स्कूटी भी जब्त ,शातिर आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटना को दे चुका है अंजाम।

 

🔳घटना का संक्षिप्त विवरण

⏹️प्रार्थी रूपेश कुमार मौहान, निवासी ग्राम कुर्री, द्वारा थाना कोरर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 08.08.2026 को अपने निजी कार्य से सपरिवार मकान में ताला लगाकर रायपुर गया था। दिनांक 09.08.2026 की शाम वापस घर लौटने पर मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला।

 

⏹️घर के अंदर जाकर देखने पर सामान अस्त-व्यस्त पाया गया तथा घर से सोने के आभूषण लगभग 23 ग्राम, इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर एवं नगदी रकम लगभग ₹50,000 चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोरर में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 305(1), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

🔳पुलिस की त्वरित कार्रवाई:—-

⏹️घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

 

⏹️पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। प्राप्त तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को राजू उर्फ बल्लभ भाई पटेल एवं भारत पटेल, निवासी शीतलापारा नारायणपुर, थाना भानुप्रतापपुर, पर संदेह हुआ।

 

⏹️दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया। आरोपियों को दिनांक 16.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई।

 

🔳बरामद चोरी गई संपत्ति

आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर चोरीगई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद की गई, जिसमें

1. सोने के आभूषण – झुमका लगभग 11 ग्राम, रानी हार लगभग 08 ग्राम एवं कान का लटकन लगभग 03 ग्राम, कुल लगभग 22 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹3,00,000।

2. चोरी की नगदी से खरीदे गए 01 नग आईफोन मोबाइल एवं 01 नग एंड्रॉयड मोबाइल, कुल अनुमानित कीमत ₹50,000।

3. इंडेन कंपनी का 01 नग गैस सिलेंडर, अनुमानित कीमत ₹2,000।

4. अपराध में प्रयुक्त होंडा कंपनी की 01 नग स्कूटी, अनुमानित कीमत ₹1,40,000, जब्त की गई।

 

🔳गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. भारत पटेल

पिता – जयसिंह पटेल

निवासी – शीतलापारा नारायणपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

 

2. बल्लभ भाई पटेल उर्फ राजू

पिता – स्व. ओमप्रकाश पटेल

निवासी – शीतलापारा नारायणपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

 

🔳सराहनीय पुलिस टीम

⏹️थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ बाजपेयी, सउनि छत्रपाल सिंह साहू, प्रआर क्र. 656 कन्हैया पटेल, प्रआर क्र. 138 लकेश रावटे, आरक्षक क्र. 1075 भरत दुग्गा, आरक्षक क्र. 933 आत्मा राम ध्रुव।

 

⏹️साइबर सेल कांकेर टीम:

निरीक्षक राजेन्द्र साहू, सउनि भकेश पटेल, सउनि पुरुषोत्तम कतलाम, प्रआर क्र. 44 सचिन सोरी, आरक्षक क्र. 1013 रामरतन निषाद, आरक्षक क्र. 1338 जितेन्द्र नाग, आरक्षक क्र. 2112 भूपेश नेताम, आरक्षक क्र. 1023 हिमेश्वर मंडावी।

 

📢कांकेर पुलिस की अपील

आमजन से अपील है कि घर को खाली छोड़ते समय दरवाजे एवं खिड़कियां अच्छी तरह लॉक रखें तथा संभव हो तो विश्वसनीय पड़ोसियों को सूचित करें। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे का उपयोग करें।

 

किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!