Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

जुआरियों पर गुण्डरदेही पुलिस का शिकंजा — 06 जुआरी पकड़े गए * ग्राम खप्परवाड़ा में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों के विरुद्ध गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई।

जुआरियों पर गुण्डरदेही पुलिस का शिकंजा — 06 जुआरी पकड़े गए

* ग्राम खप्परवाड़ा में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों के विरुद्ध गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई।
* जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹1,900 नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद।
* थाना गुण्डरदेही में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विवरण

इसी क्रम में दिनांक 12.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खप्परवाड़ा तालाब पार आम जगह पर कुछ जुआरी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹1,900 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

पकड़े गए सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम

1. सूर्यकांत साहू, पिता सुंदरलाल साहू, निवासी डौकीडीह, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
2. पितांबर देशमुख, पिता स्व. हेमंत देशमुख, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
3. हरीश देशमुख, पिता हिरदे राम, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
4. अजय चंद्राकर, पिता शिव चंद्राकर, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
5. महेन्द्र चंद्राकर, पिता स्व. बल्दू राम चंद्राकर, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।
6. किशन दाऊ विश्वकर्मा, पिता छन्नूलाल, निवासी खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक झमेश सिन्हा की विशेष भूमिका रही।

गुण्डरदेही पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!