Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
क्राइम

जिला बदर आरोपी के द्वारा धारदार औजार लेकर लोगों को डराने धमकाने से राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

01. जिला बदर आरोपी के द्वारा धारदार औजार लेकर लोगों को डराने धमकाने से राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

02. आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवारनुमा हथियार जप्त ।

03.‍ आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।

 

—000—

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 07-08-2026 को जरिये मुखबीर से मिला कि वार्ड क्र0 02 राजहरा निवासी खुशहाल नोन्हारे के द्वारा वार्ड क्रमांक 07 राजहरा कालेज पहुंच मार्ग मे लोहे की तेज धारदार तलवार नुमा हथियार को लेकर मोहल्ले एवं रास्ते मे आने जाने वालें लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर धारा हमराह स्टाफ व गवाह के मौका तस्दीक किया तो वार्ड क्रमांक 07 राजहरा कालेज पहुंच मार्ग मे खुशहाल नोन्हारे पिता राजेश नोन्हारे उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली राजहरा के द्वारा एक लोहे की धारदार तलवारनुमा औजार को लेकर लहराते हुए मोहल्ले में घुम रहा था, तथा आने जाने लोगों को डराते धमकाते हुए मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया । आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवारनुमा हथियार को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।

आरोपी अपराधिक एवं गुण्डा प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ पूर्व मे मारपीट, लूटपाट, बलवा, चोरी जैसे विभिन्न अपराध दर्ज है । आरोपी अपराधिक एवं गुण्डा प्रवृत्ति का होने से उसे गुण्डा बदमाश की सूची मे रखा गया है तथा वर्तमान में आरोपी को जिला बदर किया गया है, फिर भी आरोपी जिले मे घुसकर अपराधिक गतिविधि मे संलिप्त था जिसके विरूध्द विधिवत कार्यवाही किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!