Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा ने ‘तिरंगा अभियान’ के लिए घोषित की प्रदेश स्तरीय समिति, यशवंत जैन बने संयोजक

छत्तीसगढ़ भाजपा ने ‘तिरंगा अभियान’ के लिए घोषित की प्रदेश स्तरीय समिति, यशवंत जैन बने संयोजक

आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘तिरंगा अभियान’ के सुचारू संचालन और विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए BJP की प्रदेश स्तरीय समिति की घोषणा कर दी गई है।

इस विशेष समिति में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, यशवंत जैन को इस अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

उनके नेतृत्व में पूरी टीम राज्यभर में तिरंगा अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी और इसे जन-जन तक पहुंचाएगी।

इसके साथ ही अभियान को व्यापक और सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय टीम सतीश लाटिया, जयंती पटेल, जितेन्द्र वर्मा, श्रीमती विभा अवस्थी, राहुल टिकरिहा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उम्मीद जताई है कि यह नवगठित समिति स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘तिरंगा अभियान’ को पूरे प्रदेश में एक जनांदोलन का रूप देने में सफल होगी।

समिति के गठन के बाद अब जल्द ही प्रदेशभर में बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियों का दौर शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!