डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जयन्ती पर भाजपाइयों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया*

*डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जयन्ती पर भाजपाइयों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया*
डौंडी लोहारा — भाजपा के प्रेरणा स्रोत भारतीय जनसंघ की संस्थापक शिक्षाविद व महान राष्ट्रवादी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की उनके 125 वीं जयंती 06 जुलाई पर भाजपा मंडल डौंडी लोहारा के तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड में स्थित अटल चौक पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें नगर के निवासरत भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की इस अवसर पर राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा हर एक कार्यकर्त्ता को मुखर्जी जी की जीवनी को जानना चाहिए और उनके विचारों का अध्ययन करना चाहिए क्योंकि इनके जैसे प्रखर राष्ट्र वादी बिरले ही होते जिन्होंने देश के आजादी के बाद जिस प्रकार भारत माता के अखंड भू भाग को खंडित कर पाकिस्तान बनाया गया तथा कश्मीर को हमसे अलग करने का कुत्सित कार्य किया गया इसका घोर विरोध मुखर्जी जी ने किया व नेहरू के मंत्री मंडल से त्याग पत्र देकर उधोग मंत्री का पद छोड़ कश्मीर के मुद्दा को लेकर एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं चलेगा का नारा देकर आन्दोलन करते हुए कश्मीर में जाने के लिए परमिट व्यवस्था को तोड़ वहां उन्होंने प्रवेश किया जहाँ संदिग्ध अवस्था में उनकी मृत्यु हो गई लेकिन उस समय के जवाहर लाल नेहरू सरकार ने इस घटना का कोई भी प्रकार से जांच नहीं कराई, ऐसे राष्ट्र भक्त का हम 125वीं जयंती मना रहे है उनके सपना को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी व गृह मंत्री अमित शाह अदम्य साहस दिखाकर कश्मीर से धारा 370 ख व आर्टिकल 35 ए को हमेशा के लिए हटा दिया गया आज कश्मीर भारत का अंग है वहां अमनचैन व शांति का आलम है वहां आंतकवादी गतिविधि लगभग समाप्त हो गया है वहां भारत का संविधान लागू है भारत सरकार के लोक कल्याण कारी योजनाओं का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक हो रहा है. इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर,भाजपा उपाध्यक्ष लता गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य व पार्षद सुभद्रा टांडेकर, शोभा राजपूत,महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा,एल्डरमेन धीरेन्द्र टांक,पूर्व पार्षद प्यारे लाल निषाद, संदीप भंसाली, तुका राम साहू, आरती संचेती,धीरज जैन, बलदाऊ सेन,दीनू रावत, दिलीप गुजरती,गजेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.


