ग्राम अंडा में लगभग ₹30.50 करोड़ की लागत से निर्मित 132/33 केवी नए उपकेंद्र का किया गया ऊर्जीकरण

⚡ दुर्ग जिले को मिली बड़ी ऊर्जा सौगात
ग्राम अंडा में लगभग ₹30.50 करोड़ की लागत से निर्मित 132/33 केवी नए उपकेंद्र का ऊर्जीकरण किया गया
। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर उपकेंद्र का शुभारंभ किया।
80 एमवीए क्षमता वाले इस उपकेंद्र में 40-40 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। यहां से 33 केवी के 5 नए फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
इस परियोजना से अंडा सहित 38 से अधिक गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और उद्योगों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। साथ ही 132 केवी उपकेंद्र पुलगांव एवं इरागुड़ा पर भार कम होगा, जिससे दुर्ग शहर की बिजली व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश का पारेषण नेटवर्क लगातार मजबूत किया जा रहा है।




