Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

जिले में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान आम नागरिकों को जनगणना 2027 के संबंध में दी गई जानकारी स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के अलावा स्वगणना की जानकारी भरने के लिए किया गया प्रेरित

जिले में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान आम नागरिकों को जनगणना 2027 के संबंध में दी गई जानकारी
स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के अलावा स्वगणना की जानकारी भरने के लिए किया गया प्रेरित

जिले में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों के द्वारा बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायतों में  24 अप्रैल को आयेाजित विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को जनगणना 2027 के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होेंने जनगणना के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना के राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा विशेष ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को आॅनलाईन स्वगणना भरने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सभी को आॅनलाईन स्वगणना भरने के लिए प्रेरित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। इसके अंतर्गत आज डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जमरूवा एवं ओरमा तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दुपेचरा में पहुँचकर जनगणना के कार्य का अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!