Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया संग्रहण केन्द्र जगतरा एवं धोबनपुरी और धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण 

कलेक्टर ने किया संग्रहण केन्द्र जगतरा एवं धोबनपुरी और धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण

धान का रखरखाव, उठाव आदि की व्यवस्था के अलावा हमालों से बातचीत कर धान उठाव के कार्य में सहयोग करने को कहा

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा एवं धोबनपुरी धान संग्रहण केन्द्र के अलावा धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की उचित रखरखाव एवं धान का समुचित उठाव आदि के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बारिश आदि विपरित मौसम के दौरान धान को सुरक्षित रखने हेतु कैप कव्हर आदि की समुचित व्यवस्था, पानी आदि की निकासी की उचित व्यवस्था एवं मिलर्स को नीलाम किए गए धान के समय पर उठाव आदि के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर श्रीमती मिश्रा ने धान के लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे हमालों से बातचीत कर धान संग्रहण केन्द्रों में उनके लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ उनके मांगों एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित जिला विपणन अधिकारी एवं संग्रहण केन्द्र के प्रभारी को हमालों एवं मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान के साथ-साथ संग्रहण केन्द्र में हमालों और मजदूरों के लिए जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान संग्रहण केन्द्र जगतरा में धान के लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे मजूदरों से बातचीत की और धान उठाव के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने को कहा। उन्होंने हमालों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समय पर उनके मजदूरी भुगतान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हमालों तथा संग्रहण केन्द्र में काम करने वाले मजदूरों का तत्काल मजूदरी भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम जगतरा डीएमएफ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हमालों एवं मजदूरों के लिए जिला खनिज न्यास संस्थान निधि से मजदूरों के विश्राम हेतु शेड निर्माण एवं मुख्य मार्ग से मार्कफेड खाद गोदाम तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने धान संग्रहण केन्द्र धोबनपुरी में पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि धान संग्रहण केन्द्र धोबनपुरी में 04 अप्रैल से क्रेताओं के द्वारा धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान के लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य में हमालों से बातचीत कर संग्रहण केन्द्र में हमालों एवं मजदूरों के लिए विश्राम स्थल, शुद्ध पेयजल, छांव, शौचालय आदि के अलावा समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था एवं समय पर मजदूरी भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संग्रहण केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!