टॉप न्यूज़
हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह नागपुर के 104 वें उर्स-ए-मुबारक के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने ताजबाग़ शरीफ़ पहुंचकर बाबा की बारगाह में दी हाज़िरी

हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104 वें उर्स-ए-मुबारक के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ताजबाग़ शरीफ़ नागपुर पहुंचकर बाबा की बारगाह में हाज़िरी दी, मुल्क की अमन-ओ-सलामती व तरक़्क़ी के लिए दुआ की। इस अवसर पर हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की जानिब से उनका इस्तेक़बाल ( स्वागत ) किया गया। मशहूर सूफ़ी फ़नकार मुज्तबा अज़ीज़ नाज़ा की रूहानी कव्वाली महफ़िल में शिरकत की और मौजूद अकीदतमंदों को संबोधित करते हुए बाबा के मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे के पैग़ाम को आगे बढ़ाने कि अपिल की
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारे जिया खान, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में बाबा के चाहने वाले मौजूद थे


