Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
छत्तीसगढ़

गुण्डरदेही में सौगातों से भरा रहा  जनसमस्या निवारण शिविर  हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात

 

गुण्डरदेही में सौगातों से भरा रहा

जनसमस्या निवारण शिविर

हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात

बालोद, 14 मई 2026

गुण्डरदेही नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर गुण्डदेही नगर वासियों के लिए सौगातों भरा रहा। “संवाद से संपूर्ण समाधान” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं, वहीं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू, श्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री नरेश यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, जनपद अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर, श्री ठाकुर राम चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अश्विनी यादव, श्री गुलशन साहू, श्री युवराज मारकंडे, श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर, श्री सौरभ चोपड़ा, श्री विनोद चंद्राकर, श्री छगन सोनकर, श्री नमन जैन, श्री गगन जैन, श्री कमल जैन सहित नगर पंचायत के सभी पार्षदगण श्री पोषण बन्नू राम निषाद, श्री हरीश निषाद, श्री संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, श्री रामबती सोनकर, श्री हेमंत सोनकर, श्री सुल्तान तिगाला, श्री सलीम खान, श्रीमती हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, श्री फैज बख्श, श्री सेवक महिपाल एवं श्री रोमलाल यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कोमल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, खाद्य, राजस्व, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आबकारी, श्रम, क्रेडा, जल संसाधन, खनिज, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पीडब्ल्यूडी तथा पीएचई विभाग के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी और त्वरित सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने सभी विभाग के अधिकारियों को शिविर में आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवदेनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने कहा कि “संवाद से संपूर्ण समाधान” केवल एक नारा नहीं बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गुंडरदेही वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लोगों में संतोष और उत्साह देखने को मिला। जनसमस्या निवारण शिविर ने यह साबित कर दिया कि जब शासन और जनता के बीच सीधा संवाद होता है, तब विकास और विश्वास दोनों मजबूत होते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के चंहुमूखी विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री जैन ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि आम जनता के बीच पहुँचकर जनकल्याणकारी योजनाएं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। जिससे कि सभी वर्गों के लोगों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू ने नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थित पर सराहना व्यक्त की। उन्होंने आम जनता से शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी विकास के नये प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं से रूबरू होकर उनके मांगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। श्री देशमुख ने सभी विभाग के अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

शिविर में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 131 मांग संबंधी एवं 22 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। विभागवार प्राप्त आवेदनों में नगर पंचायत गुण्डरदेही में 71 आवेदन, राजस्व विभाग में 45, पुलिस विभाग में 02, विद्युत विभाग में 06, समाज कल्याण विभाग में 16, महिला एवं बाल विकास विभाग में 12, रोजगार कार्यालय में 01 तथा खाद्य विभाग में 8 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राइसिकल, 04 लोगों को श्रवण यंत्र एवं 03 लोगों को छड़ी प्रदान की गई। मत्स्य विभाग की ओर से 02 हितग्राहियों को मछली जाल वितरित किया गया। नगर पंचायत द्वारा 07 लोगों को नया राशन कार्ड सौंपा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 परिवारों को उनके नए घरों की चाबी सौंपी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम में गोदभराई एवं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया, जिससे कार्यक्रम में पारंपरिक एवं सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली। वहीं मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवा के तहत बाल विवाह रोकने एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!