भाजपा शहर मंडल बालोद ने बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत का मनाया जश्न* *शहर युवा मोर्चा ने बाइक रैली करके जीत का मनाया जश्न* *झालमुड़ी और मिठाई बांटकर मनाई जीत की खुशी*

*भाजपा शहर मंडल बालोद ने बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत का मनाया जश्न*
*शहर युवा मोर्चा ने बाइक रैली करके जीत का मनाया जश्न*
*झालमुड़ी और मिठाई बांटकर मनाई जीत की खुशी*
*आतिशबाजी से बंगाल सहित अन्य राज्यों की जनता का धन्यवाद किया*
आज पांच राज्यों में हुए चुनाव में नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व जीत मिली है सुबह से आ रहे रुझान में स्पष्ट दिख रहा था की भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल,असम,पुडुचेरी में सरकार बना रही है
शाम की स्पष्ट नतीजे के बाद भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने अटल परिसर पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया शहर के प्रमुख मार्गो में से बाइक रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया बंगाल सहित अन्य राज्यों की जनता को धन्यवाद किया
तत्पश्चात अटल परिसर के समीप शहर की जनता को झालमुड़ी का वितरण किया गया और शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाईयां खिलाकर मुंह मीठा किया और जीत की एक दूसरे को बधाई दी शहर की जनता में भी बंगाल की जीत को लेकर विशेष कर खुशियां दिख रही थी
भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी,जिला भाजपा के पदाधिकारी,नपा.जनप्रतिनिधि गण,शहर मोर्चा अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी एवं भाजपा शहर मंडल का पूरा परिवार उपस्थित रहे





