ग्राम परसदा में “ग्राम चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क, 47 हितग्राही परिवारों से संवाद

बालोद/छत्तीसगढ़
ग्राम परसदा में “ग्राम चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क, 47 हितग्राही परिवारों से संवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान “ग्राम चलो, बस्ती चलो” के अंतर्गत ग्राम परसदा में सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री पवन साहू जी एवं श्री छगन देशमुख जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर संपर्क किया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 47 हितग्राही परिवारों से मुलाकात कर उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं के लाभ की स्थिति पर भी फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं आवश्यकताओं को साझा किया, जिन्हें गंभीरता से सुना गया और शीघ्र समाधान हेतु संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया गया।
श्री पवन साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्राम चलो, बस्ती चलो” अभियान के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है।
वहीं श्री छगन देशमुख जी ने भी ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच रहकर उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ें और उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर योजनाओं की जानकारी दी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

