Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to Teesri Ankh 100 NEWS
राज्य

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

बालोद

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा, ओटेबंद एवं कचांदुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा। साथ ही लाभार्थियो को उक्त निर्माणाधीन आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिंस्टम, सोख्ता गढ्ढा का निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित किया। योजना अंतर्गत लाभार्थियों से चर्चा करते हुए आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तत्काल समाधान हेतु संबंधित अमलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ चंद्रवंशी ने विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर गुणवत्तायुक्त ढंग से निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, एसएचजी शेड निरीक्षण, आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों को मिल रहे पोषण आहर, उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीईओ श्री चंद्रवंशी हाईस्कूल पहुँचकर परीक्षाओं एवं अध्ययन केन्द्रों का जायजा लिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास के जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, एपीओ मनरेगा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी, एडीईओ, उपभियंता आरईएस, पीएम आवास के विकासखंड समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक, आवास नोडल, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!