भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव का मासिक बैठक जैन भवन बड़गांव में हुआ संपन्न

भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव का मासिक बैठक जैन भवन बड़गांव में संपन्न हुआ । बड़गांव शक्ति केंद्र अंतर्गत बुथ बड़गांव, डारागांव, देवरी,व पार्री के बुथ अध्यक्ष सचिव BLA2 एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।
बैठक में उपस्थित जनपद सदस्य *श्री डोमेंद्र राजपूत जी* ने बैठक में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जनपद सदस्य होने के नाते धन्यवाद दिया और शासन के योजनाओं की जानकारी दी। एवं क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
शक्ति केंद्र प्रभारी *श्री प्रीतम साहू* ने उपस्थित सभी बुथ अध्यक्षों , सचिवों तथा बीएलए 2 एवं बुथ कमेटी के सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते हुए शक्ति केंद्र अंतर्गत आने वाले बुथ के कार्यकर्ताओं को मेरा बुथ, सबसे मजबूत, बुथ जीता, चुनाव जीता का मूल मंत्र को बताते हुए बुथ को मजबूत करने एवं समर्पित होकर कार्य करने पर जोर दिया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जन्म से लेकर मृत्यु तक के लिए हैं इसका लाभ पात्र हितग्राही को दिलाने के लिए आग्रह किया। शासन द्वारा महत्वपूर्ण योजना पीएम सूर्य घर योजना द्वारा छत में सोलर पैनल लगाकर उर्जा दाता बन कर बिजली मुफ्त पाए तथा मोदी सरकार व राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दिया जा रहा है इसके बारे में जानकारी दी एवं सोलर पैनल लगवाने की सलाह दी।
सहसंयोजक *श्री देवदयाल देशमुख जी* ने भाजपा संगठन से आग्रह किया है कि यदि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार पुनः बने इसके लिए संगठन को बूथ स्तर शक्ति केंद्र स्तर को और अधिक मजबूत व सक्रिय करना पड़ेगा। उच्च स्तर के कार्यकर्ताओं को नीचे स्तर, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखने एवं उनके जायज मांगों को बुथ स्तर पर प्रस्तावित करवाना तथा उनके बातों को सुनने की जरूरत है क्योंकि चुनावी दंगल में यही कार्यकर्ता सक्रिय रूप में कार्य करते हैं।
पशु सखी *श्री मती कविता चतुर्वेदी* ने बैठक के दौरान अपने विभागीय जानकारी दी पशु सखी होने के नाते सभी साथियों को पशुपालन , मुर्गी पालन,बकरी पालन योजना के बारे में बताया तथा योजना का लाभ ले कर परिवार को मजबूत बनाने कहा।
बिहान समूह लेखपाल *श्रीमती सुमन गर्ग* ने महिलाओं को बिहान समूह के बारे में जानकारी दी समूह के माध्यम से शासन द्वारा लोन लेकर अनेक प्रकार के व्यवसाय चला कर हम सभी आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सकते हैं छत्तीसगढ़ सरकार हम बहनों को हर माह 1000 रुपए खाता के माध्यम से दे रहे हैं जो बहन योजना से वंचित है वह अपना पंजीयन कुछ दिनों में करवा सकते हैं तथा जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन पौधारोपण कार्यक्रम के तहत सभी महतारी से *एक पेड़ मां के नाम* पौधा अपने खेत, बाड़ी, आंगन में लगाने का आग्रह किया।
बुथ अध्यक्ष *श्री सुरेश साहू* ने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार किया तथा समापन की घोषणा किया।
बैठक में उपस्थित श्री डोमेंद्र राजपूत ,प्रीतम साहू, देवदयाल देशमुख,पूर्णिमा प्रजापति ,कविता चतुर्वेदी, सुमन गर्ग,सुरेश साहू ,रतन भोंसले , विक्रम साहू, भागवत साहू,विनोद देशमुख, कृष्णा पटेल, चैन सिंह साहू, भूपेंद्र कुमार, अनिल कुमार महेंद्र कुमार निर्मलकर ,शांति बाई, बिमला बाई, शाम बाई ,चंचल टेंमरे , गैंद बाई कोटेंद्र, गायत्री, ख्याति, टेमिन आर्य, राखी गुप्ता, हेमलता साहू, खेमीन बढ़ई, प्रेरणा वैरागडे,प्रतिज्ञा , थानेश्वरी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।