मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में ली श्रम विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में ली श्रम विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा
*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने “ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप और छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक का शुभारंभ किया। यह ऐप श्रमिकों को घर बैठे रोजगार की जानकारी सुलभ बनाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर श्रमिक तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी साकार होगा जब अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रमिक हितैषी विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में चार नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, अधिकारी उपस्थित थे




